mumbai: पैरोल से फरार! छुप नही सका अधिक दिन



 
उसने अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी. चलने, बोलने और डेस का स्टाइल बदल लिया था. उसने अपने घर में एक छुपने की जगह बना ली थी.
कुख्यात आरोपी मो. शरीफ इकबाल शेख (उम्र 34 वर्ष) नासिक जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था. तीन साल पहले वह 14 दिनों का परोल लेकर अपने घर पर आया था. परोल की मियाद पूरी होने के बाद भी वह लौट कर जेल नहीं पहुंचा. पर वह पुलिस की नज़रों से अधिक दिनों तक बच कर नहीं रह सका. मुंबई के डोंगरी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास गंगावने के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शरीफ इकबाल शेख वर्ष 2009 में मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मुकदमा चलनेपर कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वह नासिक जेल में सजा भुगत रहा था. इस बीच  26 मार्च 2013 को वह जेल से 14 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था. पैरोल खत्म होने के बाद जेल वापस लौटने की बजाए फरार हो गया.
पिछले दिनों मुंबई पुलिस कमीशनर दत्रात्रेय पडसलगीकर, संयुक्त पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती, अपर पुलिस आयुक्त प्रताप दिघावकर, जोन-1 के डीसीपी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व मे छानबीन करते हुए डोंगरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास गंगावने, पुउपनि बनकर, कांस्टेबल मोरे, कांबले और पाटिल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मो. शरीफ इकबाल शेख को दाना बंदर इलाके से गिरफ्तार किया.
पुलिस पहुंची तो ड्रम में छुपा मिला
पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में उसके घर गई. पुलिस ने अपराधी की पत्नी से पूछताछ कर ही रही थी कि एक पुलिसकर्मी की निगाह घर के कोने में रखे एक ड्रम पर गई. ड्रम पर कपड़ों का ढे़र था, लेकिन वह कुछ हि रहा था. पुलिस ने कपड़े हटाए तो उसमें से अपराधी मो. शरीफ निकला. पुलिस ने मो. शरीफ को गिरफ्तार कर आर्थर जेल भेंज दिया.
हथियार सप्लायर गिरफ्तार
डोंगरी पुलिस ने अवैध हथियार की खरीदी-बिक्री के आरोप में दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास गंगावने के अनुसार दोनों आरोपी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर टैªप लगाकर उन्हें घाड़ी बंदर इलाके से गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर मामले की जांच की. पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक एक व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ हथियार बेचने आने वाला है.
इसके बाद डीसीपी जोन-1 के डाॅ. मनोज कुमार शर्मा और सीनियर पीआई विलास गंगावने के नेतृत्व में पीआई बनकर काटकर, पीआई माने, एपीआई थोरात और पीएसआई बनकर की दो टीमें तैयार कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा. उनके पास से 2 देशी कट्टा और कुछ जीवित कारतूस मिले. पकड़े गए आरोपियों के नाम अली आषिक शेख (50) और अबरार शेख (32) है. दोनों के खिलाफ कलम 3, 25, भादंवि सह 37(1) (अ) और 135 मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महिला ठग
एनसीआरबी और मुंबई पुलिस रिकार्ड ब्यूरों के मुताबिक अपराध करने में पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं भी कम शातिर नहीं होती है. डोंगरी पुलिस ने मोबाइल में बैलेंस डलवाकर कइ दुकानदारों को हजारों रूपयों का चूना लगाने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला अपने मोबाइल में दुकानदार से बैलेंस डलवाकर फरार हो जाती थी.
24 वर्षीय खूबसूरत महिला सलमा (काल्पनिक नाम) पहले दुकानदारों का भरोसा हासिल करती थी. उसके बाद हजारों रूपयों का बैलेंस डलवा कर उन्हें चूना लगा देती थी. आरोपी ने एक रिचार्ज दुकानदार इश्तियारक के पास मोबाइल पर 42,500 रूपयों का बैलेंस डलवा कर फरार हो गई. जांच अधिकारी संतोष कांबले के अनुसार, महिला ने दुबई में रहने वाले अपने एक पुरूष मित्र को आईएसडी काॅल करने के बहाने इश्तियाक से साढ़े 42 हजार रूपये का बैलेंस डलवाया. इसके बाद वह वहां से गायब हो गई.
शिकायत मिलने पर महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी महिला के खिलाफ नूरबाग में 5 हजार, पायधुनी पुलिस स्टेशन पर 8,500 रूपये के बैलेंस रिचार्ज करवा कर उसका पेमेंट नहीं देने का आरोप है.

Comments

Popular posts from this blog

Bhopal का मनीष तखतानी हत्याकांड

Crime Stories Hindi | Bumper Inam | mk mazumdar

crime stories hindi : sharab me dubi patne ka pati pr kaihar | mk mazumdar