mumbai: किडनेपिंग असली पर स्टाइल फिल्मी 1
बच्चे की किलकारी ने पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे
(भाग एक)
मुंबई के घाटकोपर
इलाके के एक
नामचीन बिल्डर के 22 वर्षीय
पुत्र अंगद (बदला
हुआ नाम) बूरी
तरह से सदमे
में था. दरअसल
एक माह पूर्व
कुछ अपहरणकर्ताओं ने
अंगद को उसके
घर के सामने
से अपहरण कर
लिया था. अपहरणकर्ताओं
ने उसके पिता
से 2 करोड़ रूपयों
की फिरौती मांगी
थी. 2 करोड़ रूपये
जमा करने के
लिए अंगद के
पिता ने उनसे
समय मांगा था.
अपहरणकर्ताओं ने बेफिक्र
होकर उन्हें समय
दे दिया था.
अंगद के पिता
को रूपये जमा
करने में एक
माह का समय
लग गया. अंगद
के पिता से
रूपए लेने के
बाद अपहरणकर्ताओं ने
अंगद को जहां
बंदी बनाकर रखा
था, वहां से
दूर मुंबई-नासिक
हाईवे पर अकेला
छोड़ दिया था.
डरा सहमा
अंगद वहां से
किसी तरह अकेले
ही अपने घर
पहुंचा था. उसके
घर लौटने पर
माता पिता उससे
लिपट कर रो
पड़े. अपने जिगर
के टुकड़े को
सही सलामत पाकर
उन्होंने उसे अपने
सीने से लगा
लिया और भगवान
को लाखलाख शुक्रिया
अदा करने लगे.
दूसरी ओर, पिछले
एक माह से
अंगद का पता
लगाने में मुंबई
क्राइम ब्रांच यूनिट-8 की
टीम लगी हुई
थी. उन्होंने उसकी
तलाश में सैकड़ों
जगहों पर छापामारी
की थी. अंगद
के सही सलामत
घर लौटने की
खबर मिलते ही
टीम के अधिकारी
तुरंत वहां पहुंचे.
पुलिस अधिकारियों ने
उससे पूछताछ शुरू
की तो घबराहट
और भय से
उसकी तबीयत बिगड़ने
लगी.
अंगद की
हालत देखकर अधिकारियों
ने उससे पूछताछ
करना उचित नहीं
समझा. अंगद के
मन में इस
कदर भय समा
गया था कि
किडनेपर का नाम
लेते ही उसकी
तबियत खराब हो
जाती. कई दिनों
तक यह सिलसिला
चलता रहा.इस
बीच अंगद ने
जो कुछ बताया,
पुलिस ने हर
बार उसके बताएं
बातों में अंतर
पाया. पुलिस समझ
गई थी कि
अपहरणकर्ताओं का दहशत
अब भी उसके
दिल और दिमाग
में बैठा हुआ
है.
वह जब
भी कुछ बताने
की कोशिश करता
उसके हाथ पैर
कांपने लगते, माथे पर
पसीना छलकने लगता
था. उसने एकएक
दिन किस तरह
से गुजारे हंै
उसकी कल्पना मात्र
से ही वह
भयभीत हो जाता
था. आखिर में
उसे नार्मल करने
के लिए पुलिस
ने काउंसलर की
मदद ली. काउंसलिंग
के बाद अंगद
कुछ सामान्य हुआ.
तब जाकर वह
बयान दे पाया.
आखिर में
पुलिस ने अंगद
के बयान के
आधार पर 24 घंटों
के अंदर अपहरणकर्ताओं
की पूरी टीम
को गिरफ्तार कर
लिया. यह मंुबई
के इतिहास में
चंद केसों में
से एक है
जिसमें किसी किडनैपर
ने अपहरण के
एक माह के
बाद छोड़ा था,
वह भी जिंदा.
अपहरणकर्ता इतने शातिर
और चालाक थे
कि मुंबई पुलिस
को एक माह
तक अपने लोकेशन
का पता ही
नहीं लगने दिया.
12 मार्च 2015 को अपहरणकर्ताओं
ने अंगद को
उसके घर के
पास से अगवा
किया था. अगवा
करने के बाद
वे अंगद को
मुंबई से दूर
किसी फार्म हाउस
में ले गए
और वहां बंदी
बना कर रखा
था. हालाकि अपहरणकर्ताओं
का सरगना दो
वक्त अंगद के
पास आता था.
उसका हालचाल पूछता
था. उससे किसी
चीज की जरूरत
के बारे में
पूछता था, पर
भय के मारे
अंगद की हालत
खराब थी.
वह
भय के मारे
किसी चीज की
डिमांड नहीं करता
था. उसे तो
किसी तरह से
अपने घर जाने
की इच्छा थी.
उसे हमेशा यह
चिंता सताती रहती
थी कि यदि
उसके पिता दो
करोड़ रूपयों की
फिरौती देने का
वादा समय पर
पूरा नहीं कर
पाएं तो अपहरणकर्ता
उसकी हत्या करने
में मुख्व्त नहीं
करेंगे. अपहरणकर्ता उसके साथ
काफी अच्छा व्यवहार
कर रहे थे.
उसे हर तरह
की सुविधा दे
रखी थी. उससे
उसके पसंद के
खाने के बारे
में पूछते थे.
उसका हमेशा पूरा
ख्याल रखते थे.
समयसमय पर मोबाइल
पर पिता से
उसकी बात भी
करवाते थे. उसके
पिता हर बार
फोन पर उसे
आश्वासन देते थे.
वे उससे कहते,
पैसों का इंतजाम
कर रहे हैं.
जल्दी ही उसे
अपहरणकर्ताओं के चंगुल
से छुड़ा लेगे.
उसे अपने पिता
पर पूरा विश्वास
था कि वे
रूपयों का इंतजाम
कर लेंगे, पर
दूसरी तरफ डर
भी था कि
लोगों ने उन्हें
समय पर पैसा
नहीं दिया और
वे रूपये जमा
नहीं कर पाएं
तो उसके जान
की खैर नहीं.
वह हमेशा सोचता
रहता अपहरणकर्ताओं का
कोई भरोसा नहीं,
कब उनका मन
बदल जाएं और
कुछ भी कर
बैठे. इन्हीं सब
बातों को सोचसोच
कर उसका दिल
घबराता रहता था.
15 दिनों तक एक
जगह पर रखने
के बाद उन्होंने
अपनी जगह बदल
दी. नई जगह
पर जहां अंगद
को लेकर गए
थे, वह जगह
भी फार्म हाउस
ही था. यह
जगह पहले वाली
जगह से लगभग
150 किलोमीटर दूर था.
यहां उसकी देखभाल
के लिए दो
युवक मौजूद थे,
जो 24 घंटे उस
पर निगाह भी
रखते थे. उसे
एक पल के
लिए भी अकेला
नहीं छोड़ते थे.
इस बीच एक
दिन दोनों में
से एक युवक
उसकी देखभाल के
लिए मौजूद नहीं
था. दूसरे युवक
को वहां ना
देखकर अंगद ने
मौजूद युवक से
उसके बारे में
पूछा तो वह
व्यक्ति चुप रहा.
दूसरा व्यक्ति लगातार
2-4 दिनों से वहां
मौजूद नहीं था.
अंगद रोजरोज वहां
मौजूद युवक से
अनुपस्थित रहने वाले
युवक के बारे
में पूछता रहता
था. आखिर में
एक दिन उसने
अंगद को बता
ही दिया कि
उसकी पत्नी को
लड़का हुआ है.
इसलिए वह अपने
लड़के को देखने
के लिए गया
हुआ है.
अंगद के
सामान्य होने पर
पुलिस ने बड़े
आराम से उसे
एकएक दिन के
बारे में बताने
के लिए कहा.
अंगद सोचसोच कर
पुलिस को एकएक
दिन की बातें
बता रहा था.
इसी दौरान आखिर
में उसने एक
व्यक्ति के घर
में बच्चा होने
के बारे मंे
भी बताया. यह
सुनकर पुलिस की
आंखे चमक उठी.
बस, उन्हें एक
क्लू मिल गया
जिसके सहारे अपहरणकर्ताओं
तक पहुंचा जा
सकता है.
क्राइम ब्रांच के
एसीपी प्रफुल्ल भौंसले
ने खास 100 स्मार्ट
पुलिस वालों की
टीम बनाई और
उन्हें मुंबई, नवी मुंबई
और नासिक के
आसपास के अस्पतालों
में जाकर इस
बात का पता
लगाने में लगा
दिया कि पिछले
15 दिनों में कितने
बच्चों का जन्म
हुआ है. उनमें
से किस महिला
को लड़का हुआ
है और उन
बच्चों में किस
बच्चे के पिता
का नाम मनीष
है. पुलिस टीम
इस अभियान मंे
लग गयी. उनकी
मेहनत रंग लाई
और विक्रोली स्थित
एक अस्पताल में
3 अप्रैल को एक
लड़के के जन्म
होने के बारे
में पता चला.
उसके पिता का
नाम मनीष दर्ज
था. अस्पताल से
मनीष का मोबाइल
नंबर भी मिल
गया. डिटेलस निकलवाने
पर कुछ खास
बातें पुलिस के
हाथ लगी.
पुलिस ने पिछले
एक माह की
लोकेशन व काल
डिटेल निकलवाई. रिपोर्ट
देखने के बाद
शक की सुई
पूरी तरह से
उसकी ओर घुम
गई. पुलिस ने
पूछताछ के लिए
उसे तुरंत उठा
लिया. सीधे तरह
से पूछताछ करने
पर मनीष पुलिस
को गुमराह करता
रहा. पुलिस द्वारा
जरा-सी टेढ़ी
अंगुली करने पर
अंगद किडनेपिंग की
सारी कलाई खुलती
चली गई. पुलिस
ने किडनेपिंग के
मास्टर माइंड और उसके
9 साथियों को तुरंत
गिरफ्तार कर लिया.
सभी ने सपने
में भी नहीं
सोचा था कि
मनीष के यहां
पैदा हुए बच्चे
की किलकारी की
गूंज इतनी तेज
होगी कि उन्हें
जेल के सलाखों
के पीछे पहुंचा
देगी. बयानों के
आधार पर पूरे
घटनाक्रम की कहानी
कुछ इस प्रकार
बनी........शेष अगले पोष्ट में .........
Comments
Post a Comment