Indor: कविता रैना हत्याकांड -1
बुटिक संचालक ने की हत्या (भाग एक)
24
अगस्त 2015 के दिन
इंदौर में बंगाली
चैराहे के पास
बसे मित्रबंधु नगर
में सब कुछ
रोज की तरह
सामान्य गति से
चल रहा था.
दोपहर के कोई
ढ़ेड-दो बजे
के करीब कविता
एक्टिवा से अपनी
बेटी को लेने
घर से निकली
थी. कविता प्रतिदिन
अपनी बेटी को
लेने जाती थी,
सो आज भी
वह अपनी बेटी
यशस्वी को लेने
गई थी.
![]() |
| demo photo |
बस स्टाप
पर स्कूल बस
से उतरने के
बाद यशस्वी अपनी
मां को इधरउधर
ढुढ़ने लगी. अपनी
मां को वहां
न पाकर छह
साल की मासूम
यशस्वी रूआसी हो गई.
उसे रूआसी देखकर
उनके पड़ोस में
रहने वाली एक
आंटी, जो अपनी
बेटी को लेने
बस स्टाप पर
गई थी, वह
यशस्वी को अपने
साथ ले आई.
कविता अपने पति
संजय रैना, सास
सांता देवी और
दो बच्चे बड़ा
बेटा धु्रव और
छोटी बेटी यशस्वी
के साथ रहती
थी. कविता का
पति संजय ‘रैना
एमिल फार्मास्युटिकल’कंपनी
में एरिया सेल्स
मैनेजर के पद
पर काम करते
थे. कविता भी
पहले एक स्कूल
में पढ़ाती थी,
लेकिन समयाभाव के
कारण उसने करीब
दो साल पहले
नौकरी छोड़ दी
थी. संजय प्राइवेट
कंपनी में नौकरी
होने के कारण
ज्यादातर समय व्यस्त
ही रहते थे.
इसलिए घर के
लगभग सभी छोटे
बड़े कामों को
कविता ही निपटाती
थी. कविता कहीं
काम में उलझ
गई होगी यह
सोचकर उसकी सास
ने इस बात
पर इतना ध्यान
नहीं दिया.
संजय जब
घर आया तो
यशस्वी ने अपने
पिता को बताया
कि आज उसकी
मां उसे लेने
बस स्टाप पर
नहीं आई थी.
यह सुनकर संजय
को बड़ा अजीब
लगा, क्योंकि कोई
भी काम हो
कविता उन्हें छोड़कर
पहले अपनी बेटी
को लेने बस
स्टाप पर पहुंचती
थी. फिर आज
ऐसा क्या हुआ
कि वह अपनी
बेटी को लेने
नहीं पहुंची. उन्होंने
कविता के मोबाइल
पर फोन किया
तो पता चला
कि कविता अपना
मोबाइल घर पर
ही भूल गई
थी.तब संजय
खुद ही कविता
को ढुढ़ने घर
से निकल पड़े.
कविता को ढुढ़ते
ढुढ़ते शाम गहराने
लगी, लेकिन कविता
का कहीं कुछ
पता नहीं चला.
तब थकहार कर
उन्होंने करीब सात
बजे कनाड़िया थाने
में जाकर उसकी
गुमशुदी दर्ज करवाई.
दो दिन
हो गए कविता
का कोई पता
नहीं चला था.
26 अगस्त को तीन
इमली चैराहे के
नाले पर कचरा
बीनने वालों की
नजर उन बोरो
पर पड़ी. उससे
तेज बदबू आ
रही थी. उन्होंने
पुलिस को इस
बात की सूचना
दी. पुलिस तुरंत
वहां पहुंच गई
और नाले से
बोरो को बाहर
निकलवाकर खोला. उसमें से
एक 30-32 वर्षीय महिला की
छह टुकडो में
कटी नग्न लाश
मिली. इस लाश
को जब संजय
को दिखाया गया
तो उसके दाएं
हाथ में गुदे
टेटू और गर्दन
पर बने तिल
के निशान से
उसने उस लाश
को पहचान लिया.
वह कविता की
ही लाश थी.
कविता की लाश
मिलने ही मित्रबंधु
काॅलोनी के लोग
सड़कों पर उतर
आए ओर उन्होंने
शव यात्रा को
सड़क पर रखकर
बंगाली चैराहे पर चक्का
जाम कर दिया.
इधर पुलिस ने
लाश के मिलने
के बाद अज्ञात
हत्यारे के खिलाफ
मामला दर्ज कर
उसकी तलाश में
जुट गई. पुलिस
ने कविता की
सास और उसके
पति से बारबार
पूछताछ करने लगी
ताकि कविता की
हत्या के बारे
में कोई ऐसा
क्लू मिल सके
और वह आरोपी
को पकड़ सके.
सुराग की तलाश
में एसएसपी संतोष
कुमार सिंह ने
भी बच्चों से
पूछताछ की. पुलिस
द्वारा की पूछताछ
में पता चला
कि संजय और
कविता में कोई
विवाद नहीं था.
सास से भी
कोई अनबन नहीं
थी, न ही
उसकी किसी से
कोई रंजिश थी.
आसपास के लोगों
से पूछताछ में
भी यह बात
साफ हो गई
कि कविता मिलनसार
और शांत स्वभाव
की महिला थी.
वह अपने काम
से काम रखती
थी. पुलिस इसी
उलझ को सुलझाने
में लगी थी
कि ऐसा क्या
हुआ था जिसकी
वजह से कविता
की हत्या की
गई. क्योंकि कोई
बेवजह किसी की
हत्या क्यों करेगा?
पुलिस के सामने
दो सवाल थे
पहला हत्या क्यांे
हुई और दूसरा
कहां की गई.
लेकिन यह तय
था कि कविता
के साथ जो
कुछ हुआ है
वह दोपहर में
1 से 2 के बीच
में हुआ है.
इसलिए कविता जिस
रास्ते से बेटी
को लेने जाती
थी पुलिस ने
उस रास्ते पर
क्लू तलाशने लगी.
लोगों द्वारा की
गई पूछताछ से
यह बात तो
साफ हो गई
कि इस दौरान
किसी भी महिला
का अपहरण नहीं
हुआ था और
न ही किसी
तरह की छेड़छाड़
की घटना घटी
थी. इससे पुलिस
ने यह अनुमान
लगाया कि घटना
के दौरान कविता
जहां भी गई
थी अपनी मर्जी
से ही गई
थी. पुलिस उसके
पुराने प्रेम प्रसंग, एक
तरफा प्यार और
चरित्र को लेकर
पड़ोसी, उसके रिश्तेदार
और कविता जिस
स्कूल में पढ़ाती
थी वहां भी
उसके बारे में
पूछताछ की. पुलिस
ने कविता के
मोबाइल की काॅलडिटेल
निकाली. इसके अलावा
इलाके में मौजूद
लोगों के मोबाइल
फोन से किए
गए लगभग पांच
लाख काॅल की
जानकारी निकालकर सुराग तलाश
की गई, लेकिन
कुछ हाथ नहीं
लगा.
कविता की एक्टिवा
भी पुलिस को
अब तक नहीं
मिली थी. पुलिस
एक्टिवा की तलाश
बायपास व रिंग
रोड के इलाकों
के साथसाथ बस
स्टाप व रेलवे
स्टेशन के आसपास
के पार्किग में
भी तलाश रही
थी. इसी बीच
पुलिस को पता
चला कि कविता
के घर के
सामने श्रृंगार बुटिक
चलाने वाली महिला
मीना का पति
महेश बैरागी उस
बस स्टैंड के
सामने वाले मकान
में लगे सीसीटीवी
कैमरे की फुटेज
प्राप्त करने की
कोशिश कर रहा
है जहां कविता
बेटी को रिसीव
करने के लिए
जाती थी. पुलिस
ने महेश बैरागी
को हिरासत में
ले लिया और
लम्बी पूछताछ की,
पर उससे कोई
जानकारी नहीं मिली.
इस मामले
में पुलिस को
दुसरी सफलता तब
मिली जब घटना
से छह दिन
बाद 30 अगस्त को नौलखा
पार्किग में कविता
की एक्टिवा खड़ी
मिली. उसके पीछे
की सीट पर
खून के छींटे
भी थे. पुलिस
ने गाड़ी की
एफएसएल एक्सपर्ट डाॅ. सुधीर
शर्मा से जांच
करवाई तो उन्होंने
शंका जताई कि
शव के बोरे
इसी पर रखकर
ठिकाने लगाया गया होगा.
पार्किग वाले ने
पुलिस को बताया
कि 24 अगस्त की
रात करीब 8.30 बजे
यह गाड़ी यहां
आई थी. उस
एक्टिवा को एक
युवक लेकर आया
था. उसने रजिस्टर
पर राजू नाम
से एंट्री की
और 30 रूपए देकर
तीन दिन बाद
लौटने की बात
कही थी. इसके
बाद वह नहीं
लौटा. तब से
यह एक्टिवा यहां
खड़ी है.
हत्यारे द्वारा की
गई हरकतों से
यह तो साफ
हो गया कि
वह बहुत ही
शातिर था. तभी
उसने पुलिस को
गुमराह करने के
लिए कविता की
एक्टिवा बस स्टैंड
के पास पार्क
की, जिससे पुलिस
को यह लगे
की कविता खुद
अपनी मर्जी से
शहर से बाहर
चली गई है.
यदि कविता का
शव मिल भी
जाए तो भी
पुलिस को यह
लगे कि हत्यारा
कोई बाहरी रहा
होगा, जिसने हत्या
की और वापस
लौट गया. लेकिन
पुलिस हत्यारे की
सारी चालाकी समझ
गई कि हत्या
किसी बाहरी आदमी
ने नहीं बल्कि
किसी करीबी रिश्तेदार
या जानपहचान वाले
ने की है.
तभी तो उसने
अपनी पहचान छुपाने
के लिए लाश
को इस तरह
से ठिकाने लगाने
की कोशिश की.
यदि कोई बाहरी
व्यक्ति ने हत्या
की होती तो
वह हत्या के
बाद लाश को
वहीं छोड़कर भाग
जाता, लेकिन कविता
के साथ ऐसा
नहीं हुआ था.
हत्यारे ने लाश
को जिस तरह
से ठिकाने लगाया
था इससे एक
बात और स्पष्ट
हो गई कि
कविता उसे अच्छे
से पहचानती थी.
पुलिस पूछताछ के
लिए संजय और
सास को गिरफ्तार
कर थाने ले
आई थी, बाद
में उन्हें छोड़
दिया गया. पुलिस
ने इसके अलावा
कविता की बहन
और उसका पति,
आसपास रहने वाले
काॅलेज के छात्रों,
संजय के साथ
काम करने वाले
लोगों को भी
हिरासत में लेकर
उनसे लम्बी पूछताछ
की. पुलिस और
क्राइम ब्रांच की टीम
ने मिलकर मित्रबंधु
नगर स्थित घर
से बस स्टाॅप
तक रास्ते के
करीब 110 लोगों से पूछताछ
की. उनके मोबाइल
नंबर व नाम
पते नोट किए.
वहीं, पुलिस की
टीम ने वैभव
नगर और इलाके
के टाउनशिप में
विशेष सर्चिग भी
की, ताकि हत्या
की जगह का
पला चल सके,
लेकिन कोई फायदा
नहीं हुआ.
धीरेधीरे कविता की
हत्या को तीन
माह हो गए
पुलिस को कुछ
पता नहीं चला,
लेकिन डीआईजी संतोष
कुमार सिंह और
एसपी ओपी त्रिपाठी
ने हार नहीं
मानी और हत्यारे
की तलाश में
लगे रहे. इस
दौरान लगभग दो
सौ लोगों से
पूछताछ हो चुकी
थी और जो
शक के घेरे
से बाहर होते
जा रहे थे
उनके नाम संदिग्ध
लोगों की सूची
से हटाए भी
जा रहे थे.
अंत में दो
नाम बच गए
जिन्हें पुलिस अपने शक
से बाहर नहीं
कर पाई. उसमें
पहला नाम था
कविता का बहनोई
ओमप्रकाश और दूसरा श्रृंगार
बुटीक का महेश
बैरागी.
पुलिस ने अपना
पूरा ध्यान इन
दो लोगों पर
लगाते हुए अपने
दर्जन भर आदमियों
को इनके पीछे
लगा दिया जो
इन पर चैबीसों
घंटे नजर रखने
लगी. पुलिस को
पता चला महेश
मूसाखेड़ी क्षेत्र के आलोक
नगर में अपनी
पत्नी मीना और
साली पूजा, दो
बच्चे तनिष्क और
तेजस के साथ
रहता है. दिन
भर पत्नी के
बुटिक पर बैठा
रहता है. उसने
पहले मूसाखेड़ी में
मोबाइल की दुकान
खोली थी. दुकान
पर रिजार्च करवाने
के लिए आने
वाली लड़कियों के
नंबर डायरी में
नोट कर लेता
था और उनसे
संपर्क करता था.
वह मूसाखेड़ी में
टीकम के घर
पर एक लड़की
के साथ पकड़ा
गया था. इसके
बाद वह दूकान
बंद कर उसने
दूसरी दुकान खोली
थी. बाद में
उसने यह दुकान
भी बंद कर
दी और मीना
के साथ वैभव
नगर मेन रोड
पर श्रृंगार बुटिक
खोला था. पिछले
एक माह से
उसने बुटिक भी
बंद कर दी
है. अब वह
सुबह चोईथराम सब्जी
मंडी में जाने
लगा है.
वह अय्याश
किस्म का है.
उसके कई लड़कियों
से संबंध है.
अपनी अय्याशी के
लिए वह किसी
भी हद तक
जा सकता था.
उसने शादी से
पहले अपनी मौसेरी
बहन मीना से
न केवल संबंध
बना लिए थे
बल्कि समाज और
परिवार के विरोध
के बावजूद उसने
अपनी सगी मौसेरी
बहन को पत्नी
भी बना लिया
था. इसलिए परिवार
वालों ने उन
दोनों का त्याग
कर दिया था.
सूत्रों के मुताबिक
महेश का पुराना
आपराधिक रिकार्ड है.2012 में
उसे मोबाइल पर
ब्लू फिल्म बनाने
के आरोप में
गिरफ्तार किया गया
था. इसके अलावा
महेश और उसकी
पत्नी मीना का
एक पुराना मामला
भी सामने आया
है. दोनों ने
आलोक नगर के
जिस मकान में
रहते हैं, वह
कब्जे का है.
दोनों ने घर
मालिक को पीटकर
भगा दिया था
और फर्जी दस्तावेज
बनाकर उस मकान
पर कब्जा कर
लिया. मकान मालिक
ने उनके खिलाफ
पुलिस मंे शिकायत
भी की थी.
पुलिस द्वारा उनके
घर के आसपास
के लोगों से
उनके बारे में
पूछताछ करने पर
पता चला कि
उन दोनों का
व्यवहार अच्छा नहीं है.
पुलिस को एक
और चैंका देने
वाली बात का
पता चला. 2009 में
महेश की दूसरी
मौसी की बेटी
रेखा उनसे मिलने
आई थी. उसके
बाद से वह
लापता है. उस
समय संयोगितागंज पुलिस
ने रेखा की
गुमशुदगी दर्ज की
थी. रेखा के
मातापिता ने बताया
कि रेखा की
शादी बड़ौदा के
बबलू उर्फ हेमंत
से हुई थी.
बबलू झकनावदा गांव
का रहने वाला
है और महेश
का कजिन है.
शादी के सालभर
बाद महेश के
बुलाने पर रेखा
और बबलू इंदौर
आ गए और
महेश के यहां
रहने लगे. यहां
दोनों चाय की
पत्ती बेचने का
काम करने लगे.
लगभग तीन माह
साथ रहने के
बाद एक दिन
महेश व बबलू
चाय बेचने के
लिए बागली की
ओर गए थे,
लेकिन महेश बहाना
बनाकर जल्दी घर
लौट आया था.
रात में बबलू
के घर लौटने
पर महेश ने
उसे बताया कि
रेखा कहीं भाग
गई. दोनों ने
आजाद नगर चैकी
पर गुमशुदगी भी
दर्ज कराई. इसके
बाद उन्होंने रेखा
के गुमशुदगी की
जानकारी उसके मातापिता
को दी थी.
शेष अगले पोष्ट में………..

Comments
Post a Comment