Harda: मोहनपुर का अग्रवाल बंधु हत्याकांड
जमीनी विवाद का खूनी अंत
24
मई 2016 की शाम
का वक्त था.
गर्मी अन्य दिनों
की तुलना में
आज कुछ अधिक
ही थी. शाम
होने के बाबजुद
गर्मी में कोई
फर्क नहीं पड़ा.
ऐसे समय में
हरदा थाने में
पांच व्यक्ति पहुंचे.
पांचो व्यक्ति बुरी
तरह से घायल
अवस्था में थे.
उन्होंने हरदा
एसपी प्रेमबाबू शर्मा
को बताया कि
जगदीश राजपूत और
उसके बेटे तथा
अन्य लोग ने
उनके साथ मारपीट
की और सुधीर
अग्रवाल और
उनके वकील भाई
नवीन अग्रवाल को
अपने साथ अगवा
कर ले गए
है. मामला काफी
सीरियस था. मोहनपुर
का यह जमीनी
मामला हरदा के
व्यापारी सुधीर
अग्रवाल और
मोहनपुर गांव
का एक किसान
जगदीश राजपुत के
बीच काफी लंबे
समय से चल
रहा है. जमीन
को लेकर दोनों
पक्षों में कई
बार झगड़ा हो
चुका था और
दोनों पक्षों ने
सिराली थाने में
एक-दूसरे के
खिलाफ दर्जनों बार
शिकायत दर्ज करवा
चुके थे. लेकिन
इस बार मामला
काफी गंभीर था.
इसलिए हरदा एसपी
प्रेमबाबू ने
तुरंत सिराली टीआई
बीएस घुरैया को
मौके पर जाकर
स्थिति को संभालने
और घटना के
बारे में पूरी
रिपोर्ट देने
के लिए कहा.
जमीनी विवाद
सुधीर व नवीन
अग्रवाल और
जगदीश राजपूत की
बीच कई वर्षो
से चल रहा
था. सुधीर और
नवीन फतेहचंद अग्रवाल
के बेटे है.
इनके अलावा फतेहचंद
अग्रवाल के
दो बेटे और
है. फतेहचंद अग्रवाल
का परिवार हरदा
के प्रतिष्ठित व्यापारी
परिवारों में
से एक है.
जो कई पीढ़ियों
से यहां निवास
कर रहा है.
फतेहचंद के
चार बेटो में
सबसे बड़ा अनिल
उससे छोटा सुधीर,
फिर नवीन और
सबसे छोटा बेटा
दिल्ली मंे केन्द्र
सरकार के महत्वपूर्ण
पद पर कार्यरत
है. चार भाईयों
में अनिल अग्रवाल
की लगभग डेढ़
साल पहले दिल
का दौरा पड़ने
से मृत्यु हो
गई है. विपिन
अग्रवाल का
परिवार पिता के
साथ हरदा में
रहकर व्यापार संभालते
थे. उनसे छोटा
बेटा नवीन अग्रवाल
अपने परिवार के
साथ भोपाल में
रहकर वकालत कर
रहा था. अग्रवाल
परिवार मिलनसार और
सामाजिक है.
![]() |
| हरदा एसपी प्रेमबाबू |
दूसरी तरफ
जगदीश राजपूत का
परिवार वर्षो से
मोहनपुरा गांव
में रह रहा
था. जगदीश राजपूत
दो भाई है.
उनकी मां के
पास मोहनपुरा गांव
में 22 एकड़ खेती
की जमीन थी.
छोटा भाई मां
के साथ रहता
है. जबकि जगदीश
अपने परिवार के
साथ अलग रहता
है. उसके परिवार
में उसकी पत्नी
कुसुम और चार
बेटे लालू, नानू,
शक्ति और जाडू
है. जगदीश गांव
का बड़ा किसान
है. गांव में
उसकी दबंगई चलती
है. गांव के
लोग उससे डरते
थे इसलिए कोई
भी व्यक्ति उसके
खिलाफ मुंह खोलने
का साहस नहीं
कर पाता था.
जगदीश राजपूत का
पुराना आपराधिक रिकार्ड
भी है.
दोनों पक्षों
में विवाद की
शुरूआत करीब एक
दशक पहले उस
वक्त शुरू हुई
जब सबसे बड़े
भाई अनिल अग्रवाल
ने मोहनपुर में
रहने वाले जगदीश
राजपूत के छोटे
भाई से उसकी
22 एकड़ खेती की
जमीन का सौदा
पक्का किया. उस
वक्त जगदीश की
मां अपने छोटे
बेटे के साथ
गांव में रहती
थी.उनके पास
22 एकड़ खेती की
जमीन थी. तीन
बटबारे के हिसाब
से कुल 22 एकड़
जमीन में से
7 एकड़ जमीन जगदीश
की बनती थी,
लेकिन उसके छोटे
भाई ने पूरी
जमीन अनिल अग्रवाल
को बेच दी.
इस जमीन
के सौदे की
जानकारी जब
जगदीश को मिली
तो वह अनिल
अग्रवाल से
मिलकर पूरी बात
बताई और उससे
निवेदन किया कि
वह उसके हिस्से
की सात एकड़
जमीन उसके लिए
छोड़ दें, पर
अनिल अग्रवाल जमीन
छोड़ने के लिए
तैयार नहीं था.
जगदीश को इस
बात पर गुस्सा
आ गया. उसने
अपने हिस्से की
जमीन पाने के
लिए अदालत में
केस कर दिया.
एक दशक से
यह केस अदालत
में चल रहा
था. इस दौरान
जमीन अग्रवाल के
कब्जे में थी.
पिछल चार-पांच
माह पहले जिला
अदालत ने इस
मामले में फैसला
सुनाया कि कुल
जमीन 22 एकड़ में
से एक तिहाई
जमीन यानी 7 एकड़
2 डेसीमल जमीन को
बेचने का हक
बेचवार को नहीं
है. इस नाते
अदालत ने उक्त
जमीन की रजिस्टी
शून्य कर दी.
अदालत का फैसला
सुनकर जहां अग्रवाल
बंधुओं को झटका
लगा वही जगदीश
राजपूत खुश था.
अदालत के फैसले
अनुसार उसने अपने
हिस्से की जमीन
पर जबरन कब्जा
कर उसमें मूंग
की फसल भी
बो दी. जगदीश
द्वारा इस तरह
से खेत में
कब्जा करके बुआई
करना गलत था,
क्योंकि अदालत
ने केवल अपना
फैसला सुनाया था.
उस को अमल
में लाने के
लिए अभी भी
कानूनी कार्रवायी बाकी
थी. जगदीश राजपूत
जानता था कि
अग्रवाल परिवार
में नवीन भोपाल
में वकालत करता
है. वह इस
फैसले के बादऊपर
की अदालत में
अपील जरूर करेंगा.
इस तरह से
फिर फैसला होने
में दस-बीस
साल लग जाएगें.
ऐसे में उसने
किसी कानूनी कार्रवाई
का इंतजार नहीं
किया और जमीन
पर कब्जा कर
लिया. इधर अग्रवाल
परिवार अदालत के
फैसले से ऐसे
ही नाराज थे,
ऊपर से जगदीश
द्वारा जमीन पर
बाहुबल दिखाकर कब्जा
करना उनके लिए
आग में घी
का काम किया.
लेकिन अग्रवाल परिवार
ने कानून का
दरवाजा खटखटाया. उन्होंने
जिला अदालत के
फैसले के खिलाफ
हाईकोर्ट में
अपील की, जहां
से उन्हंे स्टे
मिल गया. इसी
बात को लेकर
दोनों पक्षों में
विवाद बढ़ता गया.
सुधीर अग्रवाल का कहना था कि उन्हें यह स्टे जिला अदालत के फैसले पर मिला है. यानी जिला अदालत का फैसला लागू नहीं किया जा सकता, इसलिए जगदीश राजपूत ने जिस जमीन पर कब्जा किया है वह उसकी नहीं बल्कि अभी भी उन्ही की है. इस तरह एक बार फिर जगदीश राजपूत को जमीन अपने हाथ से फिसलती सी महसूस हुई, लेकिन उसने अपना पैतरा अपनाते हुए कहा कि स्टे वर्तमान स्थिति पर है इसलिए जिस हिस्से पर उसका कब्जा है जहां उसने मूंग की फसल बोई है अब वह हिस्सा अगले फैसले तक उसके पास ही रहेगी. जमीन पर अपना दबदबा बनाएं रखने के लिए जगदीश राजपूत के चारों जवान बेटे खेत में टेंट लगाकर रहने लगे. इतना ही नहीं जगदीश के एक बेटे ने इंदौर के कई आपराधिक प्रवृति के लोगों से दोस्ती कर ली और उन्हें भी खेत की सुरक्षा के लिए अपने साथ रख लिया.
मामला जितना
गंभीर था पुलिस
ने उतनी गंभीरता
से नहीं लिया.
जांच के नाम
पर पुलिस ने
मोहनपुर में
ऊपरी तौर पर
जांच करके लौट
आई. न लापता
सुधीर और नवीन
को खोजने का
प्रयास किया गया
और न ही
आरोपियों को
पकड़ने की कोशिश
की गई. जबकि
विवादित जमीन
पर टूटे पड़े
वाहन और चारों
ओर बिखरा खून
इस बात को
साफ जाहिर कर
रहा था कि
दोनों पक्षों में
जमीन को लेकर
झगड़ा किस खतरनाक
स्तर पर हुआ
था.
इधर हरदा
के लोगों को
जब सुधीर अग्रवाल
और नवीन अग्रवाल
के अगवा होने
की खबर लगी
तो दूसरे दिन
पूरा शहर सड़क
पर उतर आया.
सुधीर अग्रवाल व्यापारी
थे इसलिए पूरा
व्यापारी समूदाय
और नवीन पेशे
से वकील होने
के कारण जिला
अदालत में कार्यरत
वकील भी उनके
समर्थन में आ
गए. इसके बाद
जमीनी विवाद में
हुई मारपीट व
अपहरण के मामले
में सिराली पुलिस
ने सुधीर जोशी
पिता श्रीराम जोशी
निवासी करनावदा की
रिपोर्ट पर
जगदीश राजपूत और
उसके बेटे लालू,
आनंद सिंह, जाडू
सिंह, पप्पू सिंह,
मुल्लू सिंह और
नानू सिंह तथा
अन्य के खिलाफ
धारा 387, 365, 47, 48 तथा
49 के अन्तर्गत अपहरण,
हत्या, हत्या के
प्रयास और बलवा
समेत कई धाराओं
में केस दर्ज
किया है.
मामला दर्ज
कर लापता हुए
सुधीर और नवीन
अग्रवाल की
तलाश शुरू की
गई. पुलिस की
लापरवाही की
वजह से लोगों
का गुस्सा बढ़ता
ही जा रहा
था. नवीन अग्रवाल
भोपाल में रहकर
जिला अदालत में
प्रेक्टिस करते
थे इसलिए पुलिस
की लापरवाही के
विरोध की आग
राजधानी तक
फैल चुकी थी
और यहां भी
अग्रवाल समाज
और वकीलों ने
उनके समर्थन में
धरणा आदि किया.
सुधीर और
नवीन अग्रवाल को
अगवा किए 72 घंटे
बीत चुके थे,
लेकिन अब तक
उनका कुछ पता
नहीं चला था.
पुलिस ने घटना
के मुख्य आरोपी
जगदीश राजपूत और
उसके बेटे लालू
व पत्नी सुंदर
बाई को हिरासत
में लेकर पूछाताछ
कर रही थी,
पर उन्होंने अपना
मुंह नहीं खोला
था. जैसे-जैसे
समय बितता जा
रहा था, किसी
अनहोनी की आशंका
को लेकर लोगों
में गुस्सा बढ़ता
था. दूसरी ओर
घटना के दौरान
बचकर पुलिस के
पास आए लोगों
ने जो कुछ
बताया उसे सुनकर
परिवार वालों के
साथ-साथ पुलिस
की चिंता भी
बढ़ गई. मामले
की गंभीरता को
देखते हुए प्रदेश
के छह जिलो
की पुलिस सुधीर
और नवीन की
तलाश में जुट
हुई थी.
पुलिस ने
आरोपी पक्ष के
कुछ लोगों को
अपने हिरासत में
ले लिया था
और सख्ती से
पूछताछ कर रही
थी, लेकिन पुलिस
अब तक उनसे
अगवा किए अग्रवाल
बंधुओ के बारे
में कुछ भी
उगलवा नहीं पाई
थी. पुलिस फारार
आरोपियों की
तलाश आसपास के
जिलों में सरगर्मी
से कर रही
थी. इसका नतीजा
यह हुआ कि
पुलिस के हाथ
इंदौर निवासी निखिल
तिवारी लग गया.
वह जगदीश के
बेटे का दोस्त
और छेदीलाल का
नाती है.
निखिल तिवारी
चांदमारी का
भट्टा में रहता
है. उस पर
पूर्व में कई
अपराध दर्ज हैं.
वह पेशे से
ड्राइवर हैं.
खास बात यह
कि 1990 के दषक
में तत्कालीन एसपी
अनिल धस्माना ने
बंबई बाजार आॅपरेशन
चलाया था. उस
दौरान एसपी धस्माना
व उनके अंगरक्षक
छेदीलाल दुबे
वहीं एक मकान
में अंदर घुस
रहे थे. तभी
एक आरोपी ने
ऊपर से भारी-भरकम फर्शी एसपी
पर पटकी. इस
दौरान एसपी तो
आगे बढ़ गए
और फर्शी छेदीलाल
के सिर पर
गिरी, जिससे उनकी
मौत हो गई.
इसके बाद तो
पुलिस ने पूरे
बाजार में चल
रहे अवैध अड्डों
का सफाया कर
बाला बेग सहित
अन्य आरोपियों को
गिरफ्तार किया.
आरोपी निखिल इन्हीं
छेदीलाल का
नाती है.
पूछताछ के
दौरान निखिल पुलिस
को गुमराह करने
की कोशिश करता
रहा. उसने बताया
कि वह इस
झगड़े के बारे
में कुछ नहीं
जानता, लेकिन पुलिस
को उसकी बातों
पर यकीन नहीं
था क्योंकि पुलिस
को निखिल तिवारी
का पर्स विवादित
जमीन पर पड़ा
मिला था, जहां
दोनों पक्षों में
मारपीट हुई थी.
मारपीट के दौरान
निखिल का पर्स
वहां गिर गया
था. अपना पर्स
देखकर निखिल ने
घटना में शामिल
हाने की बात
मान ली, लेकिन
सुधीर और नवीन
के बारे में
कोई भी जानकारी
होने से मना
किया. उसकी बातों
से पुलिस समझ
चुकी थी कि
निखिल को घटना
के बारे में
बहुत कुछ पता
है. वह उससे
लगातार पूछताछ करती
रही, आखिर में
गिरफ्तारी के
चैथे दिन निखिल
पुलिस के आगे
टूट गया और
उसने बताया कि
आरोपियों ने
घटना वाले दिन
ही सुधीर अग्रवाल
और नवीन अग्रवाल
की हत्या कर
दी थी और
उनके शव को
ले जाकर होशंगाबाद
जिले मंे बंदरखोह
के पास घने
जंगल में फेंककर
उसके ऊपर कटीली
झाड़िया आदि डाल
दिया था, जिससे
किसी की निगाह
उन पर न
पड़े. इसके बाद
जगदीश के बेटों
ने उसे देवास
नाके के पास
छोड़ दिया था,
जहां से वह
इंदौर आ गया
था.
23
मई को दोपहर
के समय सुधीर
अग्रवाल अपने
छोटे भाई नवीन
अग्रवाल और
अन्य पांच लोग
अरूण जोशी, पंकज
खोदरे, राहुल उपाध्याय,
सुधीर यादव तथा
रामभरोसे खोदरे
को लेकर मोहनपुर
पहुंचे. अपितु यह
साफ नहीं है
कि अग्रवाल बंधु
का मोहनपुर जाने
का मकसद क्या
था. गांव के
कुछ लोगों का
दबी जवान में
कहना है कि
बड़ी साजिश के
तहत जगदीश राजपूत
ने ही अग्रवाल
बंधुओं को मामला
सुलझाने के
लिए मोहनपुर बुलाया
था, जबकि कुछ
लोगों का कहना
है कि अग्रवाल
बंधु अपने साथ
लोगों को लेकर
जगदीश राजपूत से
कब्जा छीनने की
नीयत से आएं
थे. दूसरी ओर
अग्रवाल बंधुओं
के अगवा कर
लिए जाने के
बाद घायल अवस्था
में सिराली और
हरदा पहुंचे उनके
सहयोगियों को
कहना था कि
11 बजे के आसपास
जब हम लोग
खेत पर पहुंचे
वहां जगदीश और
उसके बेटों के
अलावा कुछ अन्य
लोग पहले से
ही वहां पर
मौजूद थे. जैसे
ही उन्होंने हमे
देखा हम पर
हमला कर दिया.
उन्होंने हमें
बिजली के खंबे
से बांध दिया
और बुरी तरह
से पीटने लगे.
यह देखकर आसपास
के खेतों में
काम करने वाले
कुछ लोग हमें
बचाने भी आए
तो जगदीश और
उसके बेटों ने
उनके साथ भी
मारपीट की. इस
दौरान हमारा एक
साथी वहां से
भागने में कामयाब
हो गया. उन्होंने
बाकी बचे लोगों
को बांधकर एक
टवेरा में डाल
दिया और गांव
में ले गए.
जहां उन्होंने अपना
दबदबा दिखाने के
लिए सुधीर और
नवीन की बुरी
तरह से पिटाई
की और उनका
गांव में जुलूस
भी निकाला. यहां
से आगे एक
जगह गाड़ी का
एक्सीडेंट हो
गया. तब उन्होंने
हम सभी को
वहीं पर छोड़
दिया, पर एक
दूसरी गाड़ी विस्टा
में बुरी तरह
से घायल सुधीर
और नवीन को
डालकर अपने साथ
ले गए.
निखिल तिवारी
के बयान के
अनुसार, आरोपियों ने
घटना वाले दिन
ही सुधीर अग्रवाल
और नवीन अग्रवाल
की हत्या कर
दी थी और
उनके शव को
ले जाकर होशंगाबाद
जिले मंे बंदरखोह
के पास घने
जंगल में फेंककर
उसके ऊपर कटीली
झाड़िया आदि डाल
दिया था, जिससे
किसी की निगाह
उन पर न
पड़े. इसके बाद
जगदीश के बेटों
ने उसे देवास
नाके के पास
छोड़ दिया था,
जहां से वह
इंदौर आ गया
था. राहुल जगदीश
के साले का
बेटा है. वह
भी इस घटना
का मुख्य आरोपी
है. सुधीर और
नवीन के साथ
मारपीट करने और
उनके अपहरण में
उसकी मुख्य भूमिका
थी. योजना के
अनुसार घटना से
एक दिन पहले
वह यानी 22 मई
को मोहनपुरा आ
गया था. इसी
तरह जगदीश राजपूत
का चैथा बेटा
नानू उर्फ यशवंत
ने भी विशेष
भूमिका निभाई थी.
उसने अग्रवाल बंधुओं
को खंबे से
बांधकर उनके साथ
मारपीट की थी.
इनके अलावा इंदौर
निवासी निखिल तिवारी
जो जगदीश का
बेटा शक्ति का
दोस्त है. उसने
दोनों शव को
ठिकाने लगाने में
उनकी मदद की
थी.
सुधीर और
नवीन की हत्या
की खबर जैसे
ही लोगों को
मिली वे सड़क
पर उतर आए.
लोगों का कहना
था कि काफी
समय से दोनों
पक्षों में रह-रहकर विवाद भी
हो रहा था,
लेकिन पुलिस ने
कभी भी इस
मामले को सुलझाने
की कोशिश नहीं
की. यदि समय
रहते ही पुलिस
मामले की गंभीरता
को समझ जाती
और दोनों पक्षों
को शांति बनाएं
रखने की हिदायत
दे देती तो
अब जो कुछ
हुआ था शायद
ऐसी घटना घटने
की नौबत ही
नहीं आती. लोगों
ने पुलिस की
लापरवाही के
लिए हरदा एसपी
और टीआई को
हटाने की मांग
करने लगी. भारी
आक्रोश के बाद
होशंगाबाद आईजी
सतीश सक्सेना ने
सिरोली थाना प्रभारी
वीरेंद्र सिंह
और चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड
कर दिया.
अग्रवाल परिवार
ने भी पोस्टमार्टम
के बाद दोनों
भाईयों का शव
लेने से इंकार
कर दिया. उन्होंने
कहा कि जब
तक एसपी और
टीआई के खिलाफ
कार्रवाई नहीं
होती वे मृतकों
का अंतिम संस्कार
नहीं करेंगे. लेकिन
बाद में किसी
तरह से दोनों
भाईयों का अंतिम
संसकार कर दिया
गया जिसमें हजारों
लोगों ने भाव
भीनी विदाई दी.
कथा लिखे जाने
तक आरोपी जेल
में थे और
फरार आरोपियों की
तलाश जारी थी.
(कथा पुलिस सूत्रों
तथा मीडिया में
छपी जानकारी पर
आधारित)

Comments
Post a Comment