Best Detection : कातिल कौन?


पुलिस के लिए कत्ल के मामले को सुलझाना बड़ी ही चुनौती का काम होता है. इस अंधे कत्ल में पुलिस के पास एक मात्र सुराग ‘मृतक के बनियान पर बना कंपनी का लोगो था. पुलिस ने सिर्फ उस कंपनी के लोगो के सहारे इंटरनेट की मदद से आखिर कातिल को ढुढ़ ही निकाला. कातिल को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि पुलिस इतनी जल्दी उसके पास पहुंच आएगी. मुंबई पुलिस के बेस्ट डिटेक्शन की एक कहानी...............

कातिल कौन?

वपुनि. दीपक फटांगरे
 रात का अंधेरा छाया हुआ था. अंधेरे में एक साया धीरेधीरे कदमों से आगे बढ़ रहा था. वह एक मकान के सामने आकर रूक गया. उसने अपने मुंह से हल्की सी सीटी बजायी. थीड़े ही देर में हल्के आवाज़ के साथ दरवाजा खुल गया. साया कमरे के अंदर सरक गया. अंदर अंधेरा पसरा हुआ था. हाथ को हाथ सुझाई नहीं दे रहा था. ऐसे में दोनों ने अपनी वासना की आग को ठंडा किया. थोड़ी देर बाद बेड पर एक दूसरे से अलग होकर लेट गए और बातें करने लगे.
‘‘अब इस तरह से कब तक छुपछुप कर मिलेंगे.’’
‘‘एक रास्ता है.... तुम साथ दो तो मैं कर सकता हॅंू.’’
‘‘मैं, ऐसा नहीं कर सकती.’’ ठंडी आह लेती हुई महिला ने कहा.
‘‘क्यों नहीं कर सकती? आखिर कौन-सी वज़ह है?’’
‘‘वज़ह है.’’ महिला उसी अंदाज में बोली. ऐसा करके मैं लफड़े में फंसना नहीं चाहती. पति के खत्म होने पर पुलिस को सबसे पहला शक मेरे पर जाएगा.’’
‘‘अरे, पगली तू घबराती क्यों हैं. मैं ऐसा प्लान बनाऊंगा, पुलिस तो क्या उसका बाप भी पता नहीं लगा पाएगा.’’
‘‘ना बाबा..... ना, मुझ से नहीं होगा. मुझे अपनी अच्छी खासी जिंदगी जेल के सलाखों के पीछे नहीं गुजारनी है.’’
‘‘बेवकूफ औरत, अपने पति की बजाय मेरा साथ चाहती हो, ऊपर से पति को रास्ते से हटाने में भी डरती हो.’’
‘‘देखो! इन सब बातों पर मैं बहस नहीं करना चाहती, मेरा दिल तुम पर आ गया, इसका मतलब यह नहीं की मेरा पति बहुत बूरा है.’’
‘‘वाह! यह भी खूब रही, मेरे सामने अब तक जो प्यार का नाटक कर रही थी वह सब दिखावा था. ठीक है, मैं जाता हूं आज से मेरा तुम्हारा रिश्ता खत्म.’’ युवक उठ कर जाने लगा तो महिला ने उसका हाथ पकड़ कर रोक लिया.
उसके हाथों को सहलाती हुई बोली, रूठो मत मेरे यार, तुमने मेरा साथ छोड़ दिया तो मैं जिंऊगी कैसे? ठीक है, तुम जैसा कहते हो मैं करने के लिए तैयार हूं. मगर ध्यान रखना मेरा जिंदगी भर ख्याल रखना होगा.’’
‘‘जिंदगी भर का खुलकर साथ चाहता हूं, इसलिए तो मैं स्साले उस खूसट को तुम्हारी जिंदगी से बहुत दूर भेंजना चाहता हूं.’’ कहते हुए युवक ने महिला को बाहों में दबोच लिया और एक बार फिर एकदूसरे में समा गए.
 उस दिन सुबह 9 बजे के लगभग खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन मुंबई को पुलिस नियत्रंण कक्ष से बांद्रा ब्रीज के पास खाड़ी की ओर एक अनजान व्यक्ति की लाश पड़े होने की सूचना मिली. यह सूचना मिलते ही खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के वपुनि. पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां पर 30-35 वर्षीय एक दुबले पतले व्यक्ति की लाश पड़ी थी. पहचान मिटाने के लिए मृतक के चेहरे और सिर को बूरी तरह से कुचला गया था. हत्यारे ने जिस पत्थर से मृतक के चेहरे और सिर पर वार किया था वह पास ही में पड़ा था. मृतक के शरीर पर एक बनियान और पैंट था. पैंट की जेब की तलाशी लेने के बाद उसमें से कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. अभी जांच चल ही रही थी कि क्राइम ब्रांच-8 अंधेरी की टीम वहां पहुंच गई. वपुनि दीपक फटांगरे ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया. जांच के दौरान उन्हें मृतक के द्वारा पहने गए बनियान पर ‘अर्थव एसोसिएट’ लिखा देखा. उन्होंने उसे नोट कर लिया. इसके बाद लाश का फोटो खिंच कर वहां से चले गए.
पु.नि. पंढरीनाथ वाव्हळ
खेरवाड़ी पुलिस ने लाश का पंचानामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया. पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/2014 कलम 302, 201 भादवि. के अनुसार मामला दाखिल कर लिया. वपुनि. दीपक फटांगरे को मृतक के बनिया पर ‘अर्थव एसोसिएट’ लिखा देखा था, उन्होंने इसे क्लू बनाकर जांच की दिशा को आगे बढ़ाया. कंप्यूटर एक्सपर्ट मधुकर चारी तथा अंकुश साळवी को इसकी जांच के लिए लगा दिया. दोनों इंटरनेट पर ‘अर्थव एसोसिएट’ कंपनी के बारे में जानकारी जुटाने में लग गए. कई दिनों तक दिनरात इंटरनेट पर सर्च करने के बाद मुंबई, पुणे, भिवंडी, नासिक, औरंगाबाद आदि शहरों में ‘अर्थव एसोसिएट’ के 40 से अधिक कंपनियों के बारे में पता चला.
मधुकर चारी तथा अंकुश साळवी ने हर एक कंपनी मंे फोन करके जानकारी लेना शुरू किया, जिसमें मुंबई की 7 तथा पुणे की 8 कंपनियां थी. उन्होंने इस बारे में पता लगाना शुरू किया, कौन सी कंपनी अपने वर्कस को बनियान पर अपना नाम प्रिंट करवा कर देती है. ऐसी दो कंपनियों के बारे में पता चला जिसमें से एक कंपनी पुणे और दूसरी कंपनी औरंगाबाद की थी. पुलिस ने मेल द्वारा उन कंपनियों को मृतक का फोटो और बनियान पर छपा लोगो भेंजवाया. औरंगाबाद की कंपनी से उत्तर मिला, मृतक की बनियान पर बना लोगो उनकी कंपनी के बने लोगो से मेल नहीं खाता है और न ही मृतक उनके यहां का कर्मचारी है.
पु.उप.नि. हनुमंत जोशी
दूसरी कंपनी पुणे की थी, जहां से कोई उत्तर नहीं आया. पुनि. पंढ़रीनाथ वाव्हळ के नेतृत्व में एक टीम पूना आॅफिस रवाना हो गई. पुलिस ने शिखर स्थित ‘अर्थव एसोसिएट’ पहुंच कर कंपनी के एमडी से मुलाकात की और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया. फोटो देखते ही कंपनी के एमडी ने मृतक को पहचानते हुए बताया, यह उनके यहां का कर्मचारी मनोहर है, जो पिछले कई सालों से उनके यहां ड्राइवर के पोस्ट पर था. एमडी ने पुलिस को मृतक के घर का पता दे दिया. पुलिस मृतक के घर रांजणगांव पहुंची. वहां ताला लगा हुआ था. आस पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला, मृतक की पत्नी रंजना अपने प्रेमी बीरबल सुधाकर बळे उम्र 22वर्ष के साथ कारेगांव में रहती है. पुलिस वहां पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पुलिस को देखकर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर मनोहर की हत्या की सारी कहानी बयान कर दी.
मनोहर राठौड़ (उम्र 34 वर्ष) रांजणगांव पुणे का रहने वाला था. वह ‘अर्थव एसोसिएट’ कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था. उसकी शादी कुछ साल पहले उसके पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली रंजना से हुई थी. शादी के बाद दोनों काफी अच्छी तरह से अपनी जिंदगी काट रहे थे. इस बीच मनोहर को शराब पीने का शौक लग गया. वह ड्राइवर की नौकरी करता था. काम के सिलसिले में वह अक्सर बाहर रहता था. जब घर लौटता शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. इसकी वजह से रंजना अपने पति से दूर होने लगी. उसे अपनी जिंदगी खराब सी लगने लगी. कभीकभी वह आत्महत्या की बात भी सोचती, फिर वह सोचती, अपनी जिंदगी को खुद ही खत्म क्यों किया जाए. इसी आपाधापी में उसकी जिंदगी कट रही थी. इस बीच उसकी मुलाकात बीरबल से हुई. बीरबल उसे भाभी कह कर बुलाता था. जब उसका पति उसके साथ मारपीट करता था बीरबल उसे सांत्वना देता था और जख्मों पर मरहम लगाता था.
जख्मों पर मरहम लगातेलगाते कब वह दिल में समा गया उन्हें पता ही नहीं चला. दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए. बीरबल उसे काफी अच्छा लगने लगा. जो मजा बीरबल उसे देता था उसका पति मनोहर पिछले कुछ समय से नहीं दे पा रहा था. जब से उसने शराब पीना शुरू किया था दरिन्द्रा हो गया था. वह संबंध बनाते समय बहुत ही हैवानियत पर उतर आता था. उसके इस तरह के व्यवहार से रंजना काफी दुखी हो गयी थी. उसके दिल में अपने पति के लिए कोई लगाव व प्यार नहीं बचा था. बस दिखावे के लिए वह उसके नाम का मंगलसूत्र और मांग में सिंदुर भरती थी. इधर बीरबल की नजदीकियों ने उसके दिल में उसके प्रति प्यार व लगाव उत्पन्न हो गया था.
बीरबल ने जब मनोहर को रास्ते से हटाने की बात कहीं तो वह न चाहते हुए भी तैयार हो गई क्यांकि मनोहर जो व्यवहार उसके साथ कर रहा था ऐसे में उसके साथ पूरी जिंदगी गुजारना मुश्किल था. बीरबल और रंजना ने मिलकर उसे पुणे से दूर ले जाकर हत्या करने का प्लान बनाया. पुणे के आसपास मनोहर की पहचान जल्दी से हो सकती है इसलिए उन्होंने मुंबई ले जाकर उसकी हत्या का प्लान बनाया. उन्होंने सोचा था, मुंबई जैसे महानगर में मनोहर की पहचान करनी मुश्किल होगी.
उस दिन रंजना अपने पति मनोहर को मुंबई घुमाने के बहाने लेकर आयी. रास्ते में अचानक बीरबल मिल गया. बीरबल और रंजना के बीच अवैध संबंध के बारे में मनोहर को पता था. मनोहर ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति मंे पकड़ा था. हर बार दोनों माफी मांग लेते थे. मनोहर उन्हें माफ कर देता था.
मुंबई जाते वक्त अचानक बीरबल की मुलाकात होने पर मनोहर को यह बात अच्छी नहीं लगी थी, पर मुंबई जैसे भीड़भाड़ और अनजान शहर में अपने साथ का व्यक्ति मिल जाने पर वह खुद को अच्छा फील करने लगा था. तीनों साथ में मुंबई के कई जगहों पर दिनभर घुमे. शाम के वक्त तीनों बांद्रा खाड़ी के पास आ गए. वहां पर बीरबल ने डूबते हुए सूरज को देखते हुए मनोहर की जिंदगी ही डूबा दी. बीरबल ने मनोहर को जमकर शराब पिलाई और उसे डूबते सूरज का आनंद लेने को कहां. शराब के नशे में मनोहर पूरी तरह डूब गया. सूरज के डूबते ही बीरबल ने बड़ा सा पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा. मनोहर के मुंह से आवाज़ भी नहीं निकली और वह वही ढ़ेर हो गया. बीरबल ने पत्थर से कई वार किए जिससे उसकी पहचान न हो सके. उसके जेब में रखे रूपए, मोबाइल, आईडी और अन्य कागजाद निकाल कर रंजना को लेकर वहां से फरार हो गए.
बांद्रा से दोनों पुणे अपने घर पर पहुंच गए. उन्हें यह नहीं पता था कि अपराध कितना भी सोच समझ कर किया जाए लेकिन वह नहीं छुपता, कानून की पकड़ में आ ही जाता है. पुलिस मृतक के बनियान पर लिखे कंपनी के नाम के सहारे आरोपी तक पहंुच गई.
इस मामले को सुलझाने में मा.सह पुलिस आयुक्त (क्राइम) सदानंद दाते, अपर पुलिस आयुक्त प्रसन्ना, पुलिस उप-आयुक्त सत्य नारायण, स.पु.आ. सुनील देशमुख इनकी देखरेख में वपुनि. दीपक फटांगरे, पु.नि. पंढरीनाथ वाव्हळ, राजू कसबे, स.पु.नि. सतिशचंद्र राठौड़, पु.उप.नि. हनुमंत जोशी, अमोल काळे, मधुकर पाटिल व पुलिस अमलदार झावरे, सावंत, अर्जुन, बहिराम, अंकुश साळवी, परदेशी, चव्हाण, बावस्कर, काते, कदम, हेड कां. अंकुश साळवी पु.कां. सचिन बोगाणे, चारी का सहयोग रहा.

Comments

Popular posts from this blog

Bhopal का मनीष तखतानी हत्याकांड

Crime Stories Hindi | Bumper Inam | mk mazumdar

crime stories hindi : sharab me dubi patne ka pati pr kaihar | mk mazumdar